19.5 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026


spot_img

उत्तराखंड में यहां बसेंगे दो नए शहर, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नए शहर बसाने का ऐलान किया था। आवास विभाग प्रदेश में आठ नए शहरों को बसाने की योजना पर काम कर रहा है। जिसके बाद काशीपुर व डोईवाला के निकट दो नए शहर बसाने को केंद्र सरकार ने प्रारंभिक तौर पर हरी झंडी दिखा दी है।

आवास विभाग ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय में सर्वसुविधा संपन्न शहर का प्रस्तुतिकरण दे दिया है, जिस पर सहमति जताते हुए दोनों स्थानों का निरीक्षण करने जल्द ही केंद्र की टीम आएगी। राज्य ने इन शहरों का 1100 करोड़ का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा था।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से इस संबंध में अनुरोध करते हुए 1100 करोड़ का प्रस्ताव दिया था। इसके तहत आवास विभाग ने दो शहरों का प्रस्ताव तैयार किया था और केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को भेज दिया था। इनमें एक शहर काशीपुर में पराग फार्म की भूमि पर इंडस्ट्रियल सिटी के नाम से 378.50 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा।

दूसरी टाउनशिप, डोईवाला के निकट दून-हरिद्वार हाईवे पर एयरो सिटी के नाम से बनेगी। इंटिग्रेटेड टाउनशिप के नाम से यह शहर 3080.8 भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें 746.98 हेक्टेयर सरकारी भूमि और 2333.81 हेक्टेयर निजी भूमि होगी। जानकारी के मुताबिक, प्रस्तुतिकरण होने के बाद जल्द ही दोनों टाउनशिप का निरीक्षण करने के लिए केंद्र की टीम उत्तराखंड पहुंचेगी।

किस जगह कौन सा शहर बसाने की योजना

चिन्ह्ति स्थान- कुल भूमि (हेक्टेयर)- सरकारी भूमि (हेक्टेयर)- निजी भूमि (हेक्टेयर)- शहर का नाम
डोईवाला के निकट दून-हरिद्वार हाईवे- 3080.8-746.98-2333.81-इंटिग्रेटेड टाउनशिप
दून-पौंटा साहिब हाईवे पर छरबा, सहसपुर- 1672.94-166.2-1506.74-साइबर सिटी
आर्केडिया चाय बागान, देहरादून-719.7-00-719.7-न्यू देहरादून ट्विन सिटी
गौचर हवाई पट्टी के पास बमोथ गांव- 50-00-50-वेलनेस टाउनशिप
रामनगर शहर के पास- 4365-493-3872-टूरिज्म टाउनशिप
गोलापार के निकट हल्द्वानी- 2840.16-165-2662-न्यू हल्द्वानी ट्विन सिटी
नैणीसैणी एयरपोर्ट के पास, पिथौरागढ़-77-1.37-75.36- फिल्म-एंटरटेनमेंट सिटीपराग फार्म,
किच्छा के पास- 378.58-378.5-00-इंडस्ट्रियल टाउनशिप

आवास विभाग देगा सुविधाएं

इन सभी शहरों में आवास विभाग सुविधाएं देगा। इनमें सड़क, सीवर से लेकर अत्याधुनिक शहरों जैसी सभी सुविधाएं शामिल होंगी। टाउन प्लानिंग विभाग की मदद से इन शहरों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसी हिसाब से निजी सहभागिता से शहरों को बनाने का काम होगा। सरकार इनमें कुछ अपनी जमीनें भी देगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

खाड़ी देशों ने की ईरान से बगावत! तेहरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का...

0
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है। इस युद्ध में ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए...

जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा: केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास

0
नई दिल्ली: जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा है और...

पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक

0
नई दिल्ली: सरकार ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में...

भारतीय ज्ञान परंपरा को तकनीक से जोड़ने वाला ‘प्रज्ञानम्’ लॉन्च

0
देहरादून:  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट...