नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अमेरिका क्रिकेट (यूएसए क्रिकेट) की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह फैसला आईसीसी की बैठक में लिया गया। खेल की वैश्विक संस्था ने कहा कि पिछले एक साल से व्यापक समीक्षा और संबंधित हितधारकों से बातचीत के बाद यह निष्कर्ष निकला कि अमेरिका क्रिकेट बार-बार और लगातार अपने दायित्वों का उल्लंघन कर रहा है।
आईसीसी के अनुसार, अमेरिका क्रिकेट कारगर शासन संरचना (गवर्नेंस स्ट्रक्चर) लागू करने में विफल रहा, वहीं वह अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति (यूएसओपीसी) से राष्ट्रीय शासी निकाय का दर्जा हासिल करने की दिशा में भी कोई प्रगति नहीं कर पाया। इसके अलावा, संगठन की गतिविधियों से अमेरिका और दुनिया में क्रिकेट की साख को नुकसान पहुंचा है। आईसीसी ने साफ किया कि इन गंभीर चूकों के कारण ही अमेरिका क्रिकेट की सदस्यता निलंबित की गई है।
आईसीसी की तरफ से जारी की गई के अनुसार, खेल की वैश्विक संस्था ने फैसला लिया है कि अमेरिका की राष्ट्रीय टीमें लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों 2028 की तैयारियों सहित आईसीसी आयोजनों में भाग लेने का अपना अधिकार बरकरार रखेंगी।
यूएसए क्रिकेट की आईसीसी सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित, दायित्वों के उल्लंघन के लगे आरोप
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















