31.6 C
Dehradun
Friday, April 3, 2026


spot_img

यूटिलिटी यमुना नदी में समाई, तीन लोगों की मौके पर मौत

देहरादून। राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी पहाड़ों से तो कभी तराई के इलाकों से दुखद खबर सामने आ रही है ताजा मामला जनपद उत्तरकाशी के डामटा क्षेत्रांतर्गत चामी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एसडीआरएफ ने 3 व्यक्तियों के शव बरामद किए है। सोमवार को थाना पुरोला के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि डामटा  पास एक यूटिलिटी संख्या एचपी 17 जी 0319 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट बड़कोट से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस वाहन विकासनगर से परचून का सामान लेकर पुरोला- मोरी की तरफ जा रहा था, जो डामटा क्षेत्र में चामी के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु ही गई थी। एसडीआरएफ टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनों व्यक्तियों के शवो को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया तथा अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया। मृतकों में नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून, प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर और अजय शाह पुत्र बरगी नाथ, निवासी चौबेया थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार हाल पता-जीवनगढ़ थाना विकासनगर शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...

बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात

0
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान

0
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...

एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर

0
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...