देहरादून। राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी पहाड़ों से तो कभी तराई के इलाकों से दुखद खबर सामने आ रही है ताजा मामला जनपद उत्तरकाशी के डामटा क्षेत्रांतर्गत चामी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एसडीआरएफ ने 3 व्यक्तियों के शव बरामद किए है। सोमवार को थाना पुरोला के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि डामटा पास एक यूटिलिटी संख्या एचपी 17 जी 0319 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट बड़कोट से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस वाहन विकासनगर से परचून का सामान लेकर पुरोला- मोरी की तरफ जा रहा था, जो डामटा क्षेत्र में चामी के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु ही गई थी। एसडीआरएफ टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनों व्यक्तियों के शवो को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया तथा अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया। मृतकों में नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून, प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर और अजय शाह पुत्र बरगी नाथ, निवासी चौबेया थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार हाल पता-जीवनगढ़ थाना विकासनगर शामिल हैं।
यूटिलिटी यमुना नदी में समाई, तीन लोगों की मौके पर मौत
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















