नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन इंडिया रीजन ज़ोन-2 सम्मेलन का उद्घाटन किया।
तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में देशभर के विधानसभा अध्यक्ष तथा कई राज्यों के विधानसभा प्रतिनिधि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इनमें विकसित भारत 2047 के निर्माण में जनप्रतिनिधियों की भूमिका, एआई का उपयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
सम्मेलन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी मौजूद हैं। इसके अलावा 13 विधानसभा अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष और 7 सचिव भाग ले रहे हैं।
इस कार्यक्रम में दिल्ली, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ने हरियाणा विधानसभा में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन इंडिया रीजन ज़ोन-2 सम्मेलन का उद्घाटन किया
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















