23.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह में सशस्त्र बलों और पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और पुलिस बलों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में प्रदान किए गए। लेफ्टिनेंट कमांडर सूरज पाराशर, लेफ्टिनेंट कर्नल नीतीश भारती शुक्ला, मेजर आदित्य प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और रामेश्वर दुर्गा देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्री तथा सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह में सोमवार को वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए। भारतीय सेना के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में एक सैन्य अभियान के दौरान असाधारण साहस दिखाने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए शौर्य चक्र प्रदान किया गया है।
सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश भारती शुक्ला को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास तीन आतंकवादियों को मार गिराते हुए असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन किया। लेफ्टिनेंट कर्नल शुक्ला सिख रेजिमेंट की 19वीं बटालियन से हैं।लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और रूपा ए को नविका सागर परिक्रमा-II अभियान के दौरान असाधारण साहस, समुद्री कौशल और अद्भुत धैर्य दिखाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

राइफलमैन ध्रुबा ज्योति दत्ता और नायक राहुल सिंह को उनकी असाधारण बहादुरी, साहस और कर्तव्य-निष्ठा के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, मेजर शिवंत यादव और लेफ्टिनेंट कर्नल नीतेश भरत शुक्ला को उनके असाधारण साहस, कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा और देश के लिए विशिष्ट सेवा के सम्मान में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। नायब सूबेदार सतीश कुमार को उनकी असाधारण वीरता, अटूट साहस और कर्तव्य-पालन के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट, विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) जॉय चंद्रा, ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा और ग्रुप कैप्टन रंजीत सिंह सिद्धू को असाधारण वीरता, साहस और विशिष्ट सेवा के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

कीर्ति चक्र प्राप्तकर्ता
लांस नायक मीनाक्षी सुंदरम ए- रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी, 34 राष्ट्रीय राइफल्स से संबद्ध
नायब सूबेदार दोलेश्वर सुब्बा – 2 पैरा (स्पेशल फोर्सेज)
मेजर अर्शदीप सिंह – 1 असम राइफल्स
एयर कमोडोर प्रशांत बालकृष्णन नायर- भारतीय वायुसेना
कैप्टन लालरिनावमा सैलो – 4 पैरा (स्पेशल फोर्सेज)

वीर चक्र प्राप्तकर्ता
कर्नल कोषांक लाम्बा – भारतीय सेना
ग्रुप कैप्टन रणजीत सिंह सिद्धू – भारतीय वायुसेना
ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा – भारतीय वायुसेना
ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी – भारतीय वायुसेना
ग्रुप कैप्टन कुनाल कालरा – भारतीय वायुसेना

मरणोपरांत सम्मानित
कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
सिपाही जंजाल प्रवीन प्रभाकर – महार रेजिमेंट
लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी – आर्मी सर्विस कोर

वीर चक्र (मरणोपरांत)
राइफलमैन सुनील कुमार – जम्मू एवं कश्मीर लाइट इन्फैंट्री
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के दो कर्मी (नाम विज्ञप्ति में नहीं दिए गए)

शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
लांस दफादार बलदेव चंद – 4 राष्ट्रीय राइफल्स

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...