20.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

कल से शुरू होगा उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट, जानिए क्या है खास…!

देहरादून: दो दिवसीय उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट रविवार से देहरादून में शुरू होगा, जिसमें हर आयुवर्ग को विभिन्न साहसिक गतिविधियां, पैनल चर्चा और कार्यशालाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। लोग पहाड़ी व्यंजन का आनंद भी उठा सकेंगे। वन विभाग के सहयोग से फिक्की फ्लो-एम्पावरिंग द ग्रेटर 50% फेस्ट का आयोजन कर रहा है।

राजपुर रोड स्थित वन विभाग के मंथन सभागार में फ्लो- एम्पावरिंग द ग्रेटर 50% की राज्य संयोजक डा. नेहा शर्मा ने कहा कि रविवार और सोमवार को मालसी स्थित सालिटियर फार्म में यह आयोजन किया जाएगा। पहली बार हो रहे इस फेस्ट का उद्देश्य युवाओं को साहसिक खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और कोरोनाकाल के बाद राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि फेस्ट में विभिन्न राज्य के प्रतिभागी और कालेज व स्कूल से छात्र व विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। छात्रों को पैनल डिस्कशन में होमस्टे, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण पर्यटन, करियर इन एडवेंचर आदि विषय में शामिल होने का मौका मिलेगा।

फेस्ट में शामिल होने के लिए प्रवेश निश्शुल्क रहेगा। प्रदर्शनी में एडवेंचर टूरिज्म से संबंधित उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। फूड स्टाल में पहाड़ी व्यंजन मंडुए की रोटी, झंगोरे की खीर, फांणु आदि परोसे जाएंगे। फिक्की फ्लो-एम्पावरिंग द ग्रेटर 50% टूरिज्म विंग की स्टेट कंसलटेंट किरन भट्ट टोडरिया ने बताया कि इस फेस्ट का उद्देश्य उत्तराखंड को साहसिक राज्य बनाने का है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...