17 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड: एक और मासूम को आंगन से उठा ले गया गुलदार, दर्दनाक मौत

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में गुलदार का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है, आए दिन लोग गुलदार के हमलों का शिकार हो रहे है। वजी ताजा मामला उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता का है। यहां पांच वर्षीय बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया।

जानकारी के मुताबिक विडौरा गांव में रहने वाले राजू का 5 वर्षीय बेटा घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। घर के बाकी लोग अपने काम काज में व्यस्त थे।तभी अचानक गुलदार वहां पहुंचा और बच्चे को मुंह में दबाकर भाग गया।

परिजनों के शोर मचाने पर वहां लोग एकत्रित हो गये और बच्चे की तलाश शुरू की। लोगों के हो हल्ला करने पर गुलदार नदी के पार बच्चे को छोड़कर जंगल की तरफ चला गया। उस समय बच्चा बेसुध अवस्था में थी और उसकी गर्दन पर दांत के गहरे निशान दिख रहे थे जिनसे खून बह रहा था।

लोगों ने इसकी सूचना को दी और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बालक को सीएचसी नानकमत्ता लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद से गांव में मातम छाया हुआ हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकताः आवास सचिव

0
देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, यातायात व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने तथा पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने...

उत्तराखंड कैंपा परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। कैंपा परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वन संरक्षण, मृदा-जल संरक्षण,...