15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड ब्रेकिंग : उत्तराखंड में हटा नाईट CURFEW

देहरादून: उत्तराखंड राज्य में अब कोरोना के कारण लगे नाईट कर्फ्यू को हटा दिया गया है। बता दें कि बीते कुछ समय में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड शासन ने बुधवार को ताजा कोविड गाइडलाइन जारी की हैं। जिसमें कर्फ्यू के अलावा अन्य बिंदुओं की भी चर्चा की गई है।

इस गाइडलाइन में ये भी कहा गया है कि जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल आदि कोरोना गाइडलाइन के पालन करते हुए अपनी क्षमता के साथ खुल सकते हैं। हालांकि राज्य में स्विमिंग पूल व वाटर पार्क 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। जबकि होटल, ढाबे भी अपनी क्षमता के हिसाब से खुलेंगे। बता दें कि खेल संस्थान, खेल स्टेडियम अपनी क्षमता के साथ खोले जाएंगे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में दिसंबर महीने से ही कोरोना संक्रमण मे पांव पसारने शुरू कर दिए थे। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने तमाम व्यवस्थाएं करने के साथ साथ रात्रि कर्फ्यू भी लागू कर दिया था। बता दें कि एक एक दिन में संक्रमण के कई मामले सामने आने से प्रदेश में खलबली मच गई थी। मगर सतर्क रहने से अब कोरोना की रफ्तार फिर से धीमी हो गई है। जिस वजह से शासन ने नियमों में ढील दी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...