25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: कांग्रेस में शुरू हुआ जिताऊ उम्मीदवारों की खोज का अभियान

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की पहली बैठक बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में है। कमेटी की कमान बतौर चेयरमैन एआईसीसी के पूर्व महासचिव और पूर्व राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडेय को सौंपी गई है। कमेटी में डॉ. अजोय कुमार और बिरेंद्र सिंह राठौर को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, दीपिका पांडेय, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आदि भाग ले रहे हैं।

आपको बता दें कि सभी दलों में जिताऊ उम्मीदवारों की खोज का अभियान शुरू हो गया है। कांग्रेस में उनके चयन के लिए तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेेटी का गठन किया गया है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी वर्ष 2022 के चुनाव वर्ष 2017 की गलतियों को नहीं दोहराना चाहती है। इसलिए इस बार हर कदम संजीदगी के साथ उठाया जा रहा है। पार्टी की अभी तक की कवायद को देखकर तो यही लग रहा है। उधर, दूसरी तरह भाजपा भी शीघ्र ही स्क्रीनिंग कमेटी का गठन करने जा रही है। 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...