29.5 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला युवक का शव, पत्नी पर हत्या का आरोप

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में एक निजी अस्पताल में संदिग्ध परिस्थिति में हुई युवक की मौत के मामले में युवक के परिजनों ने उसकी गर्भवती पत्नी पर हत्या का आरोप लगा है। मृतक के परिजनों ने शव को रखकर पुलिस थाने के आगे प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों ने शव के साथ घंटों थाने के सामने की रोड पर जाम लगाए रखा काफी देर तक चले इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर परिजन शांत हुए।

दरअसल जगतड़ निवासी 31 वर्षीय सुमित सिंह सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला था। सुमित नगर के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। हॉस्पिटल के पास ही उसने कमरा किराए पर लिया था। बीते रविवार को वह गर्भवती पत्नी मनीषा को जांच के लिए गांव से लाया था। जांच के बाद वह सुमित के पास ही रूकी थी लेकिन सोमवार सुबह सुमित अपने कमरे में मृत मिला। हाथ की नसें कटी थीं और कमरे में खून फैला हुआ था।

सुमित की मां का आरोप है कि सुमित की पत्नी मनीषा ने हत्याकांड को अंजाम दिया। मां का आरोप है कि विवाह के बाद से ही मनीषा सुमित के साथ झगड़ती रहती थी उसकी जिद थी कि सुमित उसे गांव की बजाय बाजार में रखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सुमित के परिजनों के हंगामे के बाद मनीषा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।बताया गया है कि मनीषा फिलहाल बागेश्वर के बागनाथ में अपनी मां के साथ है। मनीषा को हिरासत में लेने के लिए एक टीम बागेश्वर भेज दी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...