28.4 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026


spot_img

प्रोजेक्ट नेगोसिएशन में रु.1910 करोड़ की परियोजनाओं पर उत्तराखण्ड को सफलता

-जून 2025 में ही परियोजना अभिलेखों को हस्ताक्षरित किया जायेगा एवं निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी

देहरादून। उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी अन्तर्गत पिथौरागढ़, सितारगंज, रूद्रपुर व काशीपुर नगरों हेतु तैयार की गई परियोजनाओं के सम्बन्ध में वित्तपोषण एजेंसी यूरोपियन निवेश बैंक ने अनुमानित रू0 1900 करोड़ के वित्तपोषण हेतु प्रोजेक्ट नेगोसिएसन किया गया, जिसमें ई0आई0बी0 द्वारा वित्तपोषण हेतु अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
यूरोपियन निवेश बैंक वित्तपोषण हेतु प्रस्तावित लगभग अनुमानित रू0 1900 करोड़ केे माध्यम से पिथौरागढ़ में पेयजल एवं सीवरेज तथा सितारगंज, रूद्रपुर एवं काशीपुर में पेयजल के कार्य कराये जाने प्रस्तावित हैं। जिनकी डी0पी0आर0 तैयार की जा चुकी हैं। इसी संदर्भ में आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अपर्णा भाटिया, ई0आई0बी0 से मैक्सीमीलियन, उत्तराखण्ड शासन स्तर से वरिष्ठ सचिव चन्द्रेश कुमार के मध्य वर्चुअल नेगोसिएसन किया गया। यहां आर्थिक कार्य विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि यू.यू.एस.डी.ए. द्वारा पूर्व में प्रेषित सभी डी0पी0आर0 का अनुश्रवण किया जा चुका है, जिन्हें अनुमोदित कर ई0आई0बी0 के साथ साझा किया गया था। इसी क्रम में आज ई0आई0बी0 द्वारा परियोजनाओं हेतु सहमति प्रदान कर दी गई है। आर्थिक कार्य विभाग तथा ई0आई0बी0 ने परियोजनाओं तैयारियों को लेकर यू.यू.एस.डी.ए. की प्रशंसा भी की। जून, 2025 में ही परियोजना अभिलेखों को हस्ताक्षरित किया जायेगा एवं निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी।
चन्द्रेश कुमार, कार्यक्रम निदेशक, यू0यू0एस0डी0ए0 द्वारा अवगत कराया कि पिथौरागढ़ राज्य के सीमांत नगरों में से प्रमुख है। जहां के प्रत्येक नागरिक को पेयजल तथा स्वच्छता सम्बन्धित सुविधा उपलब्ध करवाना आवश्यक है। मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति से स्टैण्डर्ड लीविंग इंडैक्स में भी उन्नयन होता है, जो कि राज्य की प्रगति का भी मूल कारक है। राज्य की प्रगति में यू.यू.एस.डी.ए. दृ़ढ़संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। यू0यू0एस0डी0ए0 का उद्देश्य है कि लक्षित अवधि से परियोजनाओं का सम्पादन हो और नागरिकों को ससमय पेयजल और स्वच्छता की सुविधायें मुहैया करायी जायें। वर्चुअल बैठक के दौरान अपर सचिव वित्त अमीता जोशी, यू0यू0एस0डी0ए0 की ओर से अपर कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा व वित्त नियंत्रक बीरेन्द्र कुमार, वैभव बहुगुणा एवं विशेषज्ञ राजीव कुमार, अमीताब बासू सरकार शामिल रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत जी राम जी अधिनियम देशभर में लागू; केंद्र सरकार ने योजना के...

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण-वी.बी जी राम जी गारंटी अधिनियम 2025 आज से पूरे देश में लागू हो गया है।...

सरकार ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो...

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एन.एच-148एई के लिए 6 लेन...

सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक बढ़ाया

0
नई दिल्ली। सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक के लिए बढा दिया है। मंत्रिमण्‍डल की नियुक्‍ति समिति ने...

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

0
देहरादून। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए...

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से...