22.1 C
Dehradun
Friday, April 17, 2026


spot_img

पठानकोट में पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराया; यात्रियों को तीन घंटे पहले एयरपोर्ट आने की सलाह

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। गुरुवार रात को पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की कोशिश की। जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। भारत ने आठ मिसाइलों को मार गिराया।
इस बीच, स्पाइसजेट और इंडिगो ने भी यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने ट्वीट कर कहा कि सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा उपायों के मद्देनजर यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें ताकि चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।
वहीं, इंडिगो ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने ट्वीट कर यात्रियों से अपील की है कि इस असाधारण समय में सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा के कड़े उपाय किए जा रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि सुरक्षा जांच और औपचारिकताओं के लिए अपनी यात्रा के लिए कुछ अतिरिक्त समय दें। हम आपकी समझदारी और सहयोग की सराहना करते हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई भारतीय कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला उठा है। सरहद पर बीते 36 घंटे में तेजी से हालात बदले हैं। पाकिस्तान जंग पर आमादा है। पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। वहीं, अभी खबर आई है कि भारतीय वायु रक्षा बलों ने पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी वायुसेना का एक जेट और नौशेरा सेक्टर में दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायु रक्षा बलों ने पठानकोट सेक्टर में एक पाकिस्तानी वायुसेना के जेट को मार गिराया है। हालांकि इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। वहीं, रक्षा सूत्रों ने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। सेक्टर में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलाबारी हुई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

परिसीमन के बाद किसी भी क्षेत्र की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगीः गृह मंत्री...

0
नई दिल्ली। लोकसभा में आज महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विधेयक विचार और पारित करने के लिए पेश किए गए। इनमें...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति सुचारू, सरकार ने स्थिति नियंत्रण में बताई

0
नई दिल्ली। सरकार, पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के बीच प्रमुख क्षेत्रों में तैयारियां और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रखे हुए...

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण नारी शक्ति का अधिकार : प्रधानमंत्री...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश की पचास प्रतिशत आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए।...

समाज कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागीय मंत्री ने की समीक्षा

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने...

राज्यपाल ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक...