25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: युवाओं के लिए अच्छी खबर, पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 272 पदों पर निकली भर्ती

देहरादून: नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुल 272 पदों पर भर्ती निकाली है। यह पद पुलिस दूरसंचार विभाग में हेड कॉन्स्टेबल के हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि उक्त पदों पर आवेदन की आखिरी तिथि 23 फरवरी 2022 है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा करा दें। बता दें कि उत्तराखंड पुलिस दूरसंचार विभाग में हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए इंग्लिशz मैथ और फिजिक्स विषयों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं।

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा की बात करें तो आयोग द्वारा इसे 18 वर्ष से 22 वर्ष निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य शारीरिक मापदंड भी तय किए गए हैं। जो कि भर्ती के नोटिफिकेशन में देखे जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।

इस लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से केवल बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसके अलावा ने जानकारी आप भर्ती के नोटिफिकेशन को पढ़ कर जाना सकते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में नौकरी का मौका एक गोल्डन चांस कहा जाता है। ऐसे में आप भी जल्द से जल्द तैयारी पूरी कर लें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...