26.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड: भारतीय सेना में जाने का बढ़िया मौका, रानीखेत में इस दिन से आयोजित होगी कोटा भर्ती रैली

देहरादून: भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सपना देखने वाले नौजवानों के लिए अच्छी खबर है। 21 सितंबर से रानीखेत में कोटा भर्ती रैली शुरू हो रही है। हालांकि ये भर्ती केवल सैन्य परिवारों के युवाओं के लिए ही आयोजित की जा रही है। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में इस रैली का आयोजन होना है।

गौरतलब है कि कोरोनाकाल के कारण लंबे समय बाद कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र कोटा भर्ती रैली का आयोजन कर रहा है। केंद्र से विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसके तहत अनेकों पदों के लिए प्रस्तावित तीन दिनी भर्ती रैली में देश के विभिन्न राज्यों के सैन्य आश्रित नौजवानों को किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक यूनिट हेडक्वाटर भर्ती रैली के तहत पहले दिन 21 सिंतबर को सैनिक जनरल ड्यूटी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) की भर्ती होगी। जिसके लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों के सैन्य परिवारों से जुड़े युवा भाग लेंगे। इसके साथ ही सैनिक ट्रेडमैन की भी भर्ती होना भी निर्धारित किया गया है। इस भर्ती में देश के हरेक राज्य व जातियों के सैन्य आश्रित अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

फिर 22 सितंबर को भी प्रदेश के अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल सहित शेष उत्तराखंड के सैन्य आश्रितों के लिए सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) की भर्ती होगी। इसी दिन विभिन्न राज्यों और जातियों के नौजवानों के लिए सैनिक ट्रेडमैन-म्यूजीशियन की भी भर्ती होगी।

बहरहाल तीन दिवसीय रैली के अंतिम दिन यानी 23 सितंबर को सैनिक जीडी-स्पोर्ट्समैन (अहीर, नागा) की भर्ती होगी। जिसमें उप्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी राज्यों के सैन्य आश्रित अभ्यर्थी शामिल होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...