15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड: रामगंगा नदी में मिला होमगार्ड का शव, 27 जुलाई को उफनते गदेरे में बह गया था

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में कुमाऊं की रामगंगा नदी में जैनल के निकट होमगार्ड राकेश किरौला का शव मिला है। राकेश किरौला 27 जुलाई को नागाड़ गधेरे को पार करते समय बह गए थे। उस दौरान एनडीआरएफ व एसडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था, लेकिन शव का कुछ पता नहीं चल पाया था। रविवार को रामगंगा के पास से गुजर रहे खच्चर वाले कि नजर शव पर पड़ी तो उसने लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उनके बदन पर कमीज भी नहीं थी। लेकिन किरौला की पहचान बेल्ट व यूनिफॉर्म की पेंट से की गई। इस खबर से होमगार्ड के परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी मिली है कि सौनगांव राकेश किरौला (24) ड्यूटी पूरी करने के बाद स्कूटी से घर की ओर निकला था। रातभर भारी बारिश से नागाड़ गदेरा उफान पर था। अंधेरा होने के कारण राकेश तेज बहाव का अनुमान नहीं लगा पाया। गदेरा पार करते वक्त तेज बहाव में बह गया था। ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार हेमंत कुमार मेहरा और एसओ अशोक कांडपाल राहत व अचाव दल लेकर पहुंचे थे। राकेश सिंह 8 माह पूर्व ही होमगार्ड में भर्ती हुआ। वह परिवार में सबसे छोटा है।

बड़ा भाई उमेश सिंह किरौला बीएसएनएल अल्मोड़ा में कार्यरत है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे आसपास ही रहने वाले राजेंद्र कुमार व चंदन प्रसाद रोज की तरह दौड़ के लिए निकले। रामगंगा क्षेत्र में दूर उन्होंने जलमग्न स्कूटी की बैकलाइट जली देखी। जोखिम उठाकर दोनों मौके पर पहुंचे। स्कूटी का नंबर पहचाना तो ग्रामीणों को बताया। तब राकेश की तलाश शुरू की गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...