25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: PCS परीक्षा के लिए जल्दी करें आवेदन, कुल इतने पदों पर होनी है भर्ती…

देहरादून: लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2021 के लिए पिछले साल अधिसूचना जारी कर दी थी। हालांकि पहले कुल 224 पदों पर भर्ती होनी थी। लेकिन इसके बाद 94 अतिरिक्त पदों को संख्या में जोड़ा गया। इसके शासनादेश जारी होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया था। जिसके बाद पदों की कुल संख्या बढ़कर 318 हो गई।

PCS परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे तमाम युवाओं को ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपने परीक्षा के लिए आवेदन कर लिया है तो ठीक है। लेकिन जो लोग अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए बता दें कि पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन 2 फरवरी 2022 तक होने हैं। यानी आज अंतिम तिथि से पहले इच्छुक अप्लाई कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पहले इस परीक्षा के लिए 10 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। मगर पदों की संख्या बढ़ने के बाद आवेदन प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया था। योग्यता की बात करें तो आवेदन के इच्छुक युवा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ अप्लाई कर सकते हैं।

ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1979 से पहले और 1 जुलाई 2000 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। साफ शब्दों में कहें तो 1 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की उम्र 21 साल से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि राज्य के वह व्यक्ति जो आरक्षित वर्ग में आते हैं, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है।

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का पैटर्न ऑब्जेक्टिव रहेगा। यानी कि दो दो घंटे के पेपर होंगे। जनरल स्टडीज के एक पेपर में 150 सवाल होंगे तो वहीं जनरल इंटेलिजेंस परीक्षा में 100 सवाल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के बाद ही अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए भेजा जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...