25.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड नई बिजली दरें जारी, अब प्रदेश में लागू होगी ये बिजली टैरिफ |Postmanindia

उत्तराखंड में विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2021-22 के लिए बिजली की दरें तय कर दी हैं. अब इसी माह से बिजली उपभोक्ताओं को नई टैरिफ के आधार पर बिजली के बिल का भुगतान करना पड़ेगा. हालांकि आयोग ने यूपीसीएल के मांग वाले प्रस्ताव को दरकिनार कर उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए नई टैरिफ घोषित की है. इसमें भी छोटे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है. आयोग ने बिजली की नई दरें जारी कर इसका सर्कुलर ऑनलाइन कर दिया है.

आयोग ने 101 से 200 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अब 4 रुपये प्रति यूनिट दरें तय की है. अभी तक 3.75 रुपये दरें थी. 201 से 400 यूनिट बिजली प्रतिमाह खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट पांच रुपये पचास पैसे के हिसाब से बिल देना होगा. इस श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए अभी तक टैरिफ पांच रुपये पंद्रह पैसे था. यानी इस श्रेणी के लिए प्रति यूनिट 35 पैसे बढ़ाए गए हैं. महीने में 400 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को अब छह रुपये 25 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा. इस श्रेणी के लिए अभी तक टैरिफ पांच रुपये 90 पैसे तय था. यानी इस श्रेणी में भी प्रति यूनिट 35 पैसे का इजाफा किया गया है.

उत्तराखंड में इन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

विद्युत नियामक आयोग ने बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ में कोई बदलाव नहीं किया है. ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या पूरे राज्य में पांच लाख के करीब है. इसके अलावा बर्फ वाले इलाकों के उपभोक्ताओं के लिए भी टैरिफ में बदलाव नहीं किया गया. इसके अलावा प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के टैरिफ में भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी और इनसे पूर्व की भांति ही प्रति यूनिट दो रुपये अस्सी पैसे के हिसाब से बिल वसूला जाएगा. इसके अलावा कमर्शियल श्रेणी के 50 यूनिट प्रतिमाह खर्च करने वालों और 25 किलोवाट विद्युत भार तक के एलटी उपभोक्ताओं के टैरिफ में भी कोई इजाफा नहीं किया गया है. इसके अलावा इस बार कई और छूट भी दी गई है.

समय पर बिल जमा करने पर ये छूट

आयोग ने इस बार समय पर बिली कैश और चेक से जमा करने पर भी उपभोक्ताओं को बड़ी छूट देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. इसका लाभ बड़े बिल चुकाने वालों को ज्यादा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: दुःखद: कोरोना से ग्राफ़िक एरा के HOD (IT) प्रो. महाजन का निधन

Advertisement
spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने किया राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में ‘राजस्व लोक अदालत’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति, पैनिक होने की आवश्यकता नहींः मुख्य...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र राज्य में गैस, ईंधन एवं अन्य आवश्यक कमोडिटीज की निर्बाध आपूर्ति...

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...