25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: 5 विधानसभा क्षेत्रों में इन प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द

पौड़ी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के तहत हुए नामांकन पत्रों की जांच आज से शुरू हो गई है। कई नामांकन गलत भी पाए गए हैं। पौड़ी जिले में जिसमें 5 विधानसभाओं से 5 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त किए गए।

जिले की श्रीनगर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी वीरेंद्र कुमार के प्रस्तावक पूरे ना होने, यमकेश्वर विधानसभा के आम आदमी पार्टी से सुमति देवी का फार्म 26/एफिडेफिट अपूर्ण, कोटद्वार विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश चंद्र की ओर से प्रपत्र-2 (बी) में प्रस्तावकों का विवरण अपूर्ण, चौबट्टाखाल विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रामेंद्र सिंह भंडारी की ओर से 10-क प्रपत्र में खर्च का विवरण अपूर्ण, पौड़ी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार का जाति प्रमाण पत्र और प्रस्तावक पूरे ना होने पर नामांकन पत्र निरस्त किया गया।

लैंसडाउन विधानसभा से एक भी प्रत्याशी का नाम निरस्त नहीं हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि समस्त नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने समस्त आरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन प्रत्याशियों का नाम निरस्त किया जा रहा है। उनका वीडियो ग्राफी के सामने हस्ताक्षर कर रिसीव करवाना सुनिश्चित करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...