28.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: अब वृद्ध महिला को बनाया गुलदार ने अपना शिकार, क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

रानीखेत: पहाड़ों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। अब रानीखेत के ताड़ीखेत में एक व़ृद्धा को गुलदार ने मार डाला। वृद्धा का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को ऊणी महादेव रोड पर एक वाहन चालक के सडक़ किनारे एक शव पड़ा देखा। सूचना ग्राम प्रधान देवेंद्र पांडे अन्य ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद शव की शिनाख्त ग्राम पीपली निवासी हाल निवासी ताड़ीखेत 87 वर्षीय नंदी देवी पत्नी डोल सिंह के रूप में की गई। परिवार के लोगों ने बताया कि नंदी देवी शुक्रवार की शाम ऊंणी गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां पथुली से नीचे पैदल जा रही थी। वृद्धा के कमर से नीचे का हिस्सा जंगली जानवर द्वारा बुरी तरह से नोचा गया है।

हादसे की सूचना के बाद तहसीलदार निशा रानी और वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नंदी देवी पर गुलदार के हमला करने का अंदेशा जताया। वन विभाग ने गांव में पिंजड़ा लगा दिया है। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक ख्याली आर्या का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जंगली जानवर के हमले का ही लग रहा है। फिलहाल पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव राजकीय अस्पताल रानीखेत भेज दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...