29.7 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026


spot_img

उत्तराखण्ड एसटीएफ ने कसी कमर-नकली दवाइयों के पूरे नेटवर्क को करना है नेस्तानाबूत

देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा एसटीएफ को नकली दवाईयों वाले गैंग की धरपकड हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे। जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह मुल्लर द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि इन नकली दवाईयों को बनाने वालों एंव बाजार में विक्रय करने वाले गैंग की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिसके उपरान्त विभिन्न ब्रांडेड दवाई कंपनियों की जीवन रक्षक दवाईयों की हूबहू नकल कर नकली दवाईयों को तैयार कर बाजार में विक्य करने वाले गिरोह के 01 सदस्य को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरणः उक्त मामले में एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 1 जून 2025 को प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली रैपर व नकली आउटर बॉक्स, लेबल एव क्यूआर कोड भारी मात्रा के साथ एक व्यक्ति संतोष कुमार को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। जिस सम्बन्ध में थाना सेलाकुई देहरादून पर अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण की गम्भीरता देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा इस अभियोग की विवेचना थाना सेलाकुई, देहरादून से एसटीएफ को स्थान्तरित की गयी।
एसटीएफ टीम द्वारा ब्रांडेड कम्पनियों की नकली दवाई बाजार में विक्रय करने वालों की तलाश कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करना एक चुनौती बना हुआ है। इस अभियोग में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र स्व० मुख्तयार निवासी बायंखाला सेलाकुई देहरादून ने दवाईयों के नकली लेवल बनाकर मोहन वैध उर्फ मोन्टी को दिये। मोहन वैध उर्फ मोन्टी द्वारा उक्त लेवल नकली दवाईयों के बॉक्स में लगाकर बाजार में बेचा गया एवं नकली दवाईयों के संगठित अपराध में सहयोग किया गया। जिसके उपरान्त एसटीएफ टीम द्वारा मैनुअली पुलिसिंग से अभियुक्त मोहन वैद्य उर्फ मोन्टी पुत्र एन्टोनी निवासी म०नं० 181 शिवा एन्कलेव जिरकपुर, मोहाली, पंजाब को 4 फरवरी को देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

खाड़ी देशों ने की ईरान से बगावत! तेहरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का...

0
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है। इस युद्ध में ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए...

जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा: केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास

0
नई दिल्ली: जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा है और...

पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक

0
नई दिल्ली: सरकार ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में...

भारतीय ज्ञान परंपरा को तकनीक से जोड़ने वाला ‘प्रज्ञानम्’ लॉन्च

0
देहरादून:  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट...