16.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड: बुकिंग पर आया टैक्स चालक को उतार दिया मौत के घाट, जंगल में मिला शव

नैनीताल: नैनीताल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अल्मोड़ा से नैनीताल बुकिंग पर आए एक टैक्सी मालिक की चकरपुर जंगल में हत्या कर दी गई। आज सुबह लोगों ने जब शव देखा तो इलाके में दहशत फैल गई। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दे दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के ग्राम काछुला पोस्ट ऑफिस धौलछीना निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह बिष्ट का अल्मोड़ा में रेस्टोरेंट है। उनके पास कामर्शियल यूज की एक इनोवा कार भी है। इसे वह टैक्सी के रूप में खुद संचालित करता था।

मृतक के भाई नंदन सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि, 05 मार्च को वह अल्मोड़ा से नैनीताल बुकिंग के लिए निकला था। इसके बाद वह यहां कैसे पहुंचा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। आज सोमवार को चकरपुर से बनबसा के जंगल में राजमार्ग किनारे उसकी इनोवा कार खड़ी मिली। जबकि उसका शव नीचे खाई में पढ़ा हुआ था।

उसके सिर पर गहरे घाव का निशान है। साथ ही मौके पर अत्यधिक खून फैला हुआ था। जबकि उसके जूते बॉडी से 10 मीटर दूर इधर-उधर पड़े हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के दौरान उसने हत्यारों से खूब संघर्ष किया होगा। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी, एसएसआई देवेंद्र गौरव मौके पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...