25.3 C
Dehradun
Sunday, August 30, 2026


spot_img

उत्तराखंड: परिवार के इकलौते बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी, घर में मचा कोहराम

किच्छा: ट्रेन के आगे कूदकर सिडकुल में कार्यरत कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। युवक अपने परिवार में इकलौता था। आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार के इकलौते बेटे के निधन से स्‍वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रविवार सुबह लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन जब हल्द्वानी मार्ग स्थित बेनी मजार के पास पहुची तो अचानक झाड़ियों की आड़ में बैठा युवक ट्रेन के आगे आ गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता युवक ट्रेन की चपेट में आकर दूर तक घिसटता चला गया। चालक ने आपातकालीन ब्रेक का इस्तेमाल कर ट्रेन को रोका। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह व एसआई प्रकाश राम विश्वकर्मा मौके पर पहुच गए। ट्रेन चालक ने पुलिस को बताया कि युवक अचानक झाड़ियों की आड़ से निकल कर ट्रेन के सामने आ गया। उसकी शिनाख्त राजकुमार गंगवार आयु 23 वर्ष पुत्र गौतम गंगवार निवासी ग्राम खुटिया मनपुर थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह पंतनगर में रहकर वहां की योबा शक्ति फाउंडेशन में ही काम करता था।

सूचना पर कंपनी के प्रतिनिधि भी वहां पहुच गए, उन्होंने पुलिस को बताया कि राजकुमार में 26 जुलाई को ही ज्वाइन किया था और वह 5 अगस्त के बाद काम पर नही आया। वही मृतक राजकुमार के पिता गौतम गंगवार भी वहां पहुच गए उन्होंने बताया राजकुमार उनका इकलौता बेटा था। लेकिन वह भी पुलिस को उसके इस कदम का कारण नही बता पाए। पुलिस के सामने उसके दो दिन से नौकरी पर न जाने ओर आत्महत्या के लिए किच्छा आने के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...