22.7 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

उत्तराखंड: सात महीने में ऐसे हुआ लव मैरिज का दुखद अंत…!

रुद्रपुर: सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाले युवक और युवती का संबंध सिर्फ सात माह में ही टूट गया। दोनों ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ शादी की, लेकिन अचानक पति ने जहर खा लिया। पति की मौत के बाद ससुराल वालों के ताने सुनने के बाद गायब हुई पत्नी का शव पेड़ पर लटका मिला।

घटना सितारगंज क्षेत्र के शक्तिफार्म से सटे ग्राम सुरेंद्र नगर की है। जानकारी के अनुसार ग्राम बैकुंठपुर निवासी विप्लव मंडल (25) और दीपा मंडल (20) ने करीब सात माह पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही गांव के थे। बताते हैं कि परिजन इस शादी के खिलाफ थे, इसलिए नवदंपति रुद्रपुर आकर किराए पर रहने लगे। विप्लव सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करने लगा। इस बीच उसकी नौकरी छूट गई तो उन्होंने एक माह पूर्व ग्राम सुरेंद्र नगर में किराये का कमरा ले लिया। मकान मालिक का कहना है कि दोनों बहुत प्यार से रहते थे और इस एक महीने में दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ।

कल शाम अचानक विप्लव ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो उसे गांव के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर विप्लव के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि मृतक के परिजनों ने दीपा को खरी खोटी सुनाई। रात के अंधेरे में दीपा वहां से गायब हो गई और किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि वह कहां चली गई।

बुधवार को दीपा का शव गांव के तालाब के पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलने पर तहसीलदार परमेश्वरी लाल और कोतवाल प्रकाश सिंह दानू मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारण की पुलिस जांच कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...