25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड में 15 अगस्त से शुरू होगी मोबाइल ई-कोर्ट व्यवस्था, इन 5 जिलों से होगी शुरूआत

नैनीताल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर भारत में पहली बार उत्तराखंड में मोबाइल ई कोर्ट की शुरुआत होगी। हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान इसका शुभारंभ करेंगे। दरअसल मुकदामों के त्वरित निस्तारण के लिए ये बड़ा कदम उठाया गया है। जल्द ही राज्य में ई-कोर्ट मोबाइल वैन शुरू की जाएगी, जो जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मुकदमों का निस्तारण करेगी। इससे जहां लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा। वहीं, लंबित मुकदमों का निपटारा भी तेजी से हो सकेगा।

यह मोबाइल वैन ई-कोर्ट सेवा 15 अगस्त से 5 पर्वतीय जिलों के लिए शुरू होगी। मोबाइल वैन संचाल की जिम्मेदारी जिला जज को दी गई हैं। वही तय करेंगे कि मोबाइल वैन को किन क्षेत्रों में भेजा जाएगा। पीड़ितों को न्यायालय पहुंचने में होने वाली देरी औऱ राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उत्तराखंड उत्तर भारत का पहला और देश का दूसरा राज्य बना जहां ई-कोर्ट मोबाइल वैन सुविधा शुरू होगी। पहले चरण में उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत औऱ पिथौरागढ़ जिलों में में इस सेवा को शुरू किया जा रहा है। इससे लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है। साथ ही त्वरित न्याय मिलने की उम्मीदों को भी पंख लगेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...