32.5 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

उत्तराखंड: गांव वालों ने बारातियों को बनाया बंधक, जानिए पूरा मामला

बागेश्वर: उत्तराखंड के एक शादी समारोह में उस वक्त हडकंप मच गया जब बारात में हुई आतिशबाजी से ग्रामीणों के सूखे घास के 40 लुट्टे आग की भेंट चढ़ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने कुछ बारातियों को बंधक बना लिया।

जानकारी के अनुसार मामला बागेश्वर के धमोली गांव का है। बारात दीवान सिंह के घर के लिए रवाना हुई थी। बारात में शामिल कुछ युवक उत्साह में आतिशबाजी कर रहे थे। पटाखे और राकेट चलाए जा रहे थे। दुल्हन के घर में बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं।। अचानक गांव से कुछ पहले ग्रामीणों के खेत में रखे गए सूखे घास के ढेर में आग लग गई। आग धीरे—धीरे ऐसी फैली की एक दो नहीं पूरे चालीस लुट्टे देखते ही देखते भस्म होने लगे।

घटना के बाद पूरा गांव वहां जुट गया। बारातियों ने उस वक्त राकेट चलाने की बात से इंकार किया तो ग्रामीणों में हाथा-पाई की नौबत भी आ गई। गुस्साएं कुछ ग्रामीणों ने आग बुझाने का अभियान चलाया तो कुछ ने बारातियों को बंधक बना लिया।

ग्रामीणों ने फरमान सुना दिया कि जब तक उनके नुकसान का हर्जाना नहीं दिया जाएगा। एक भी बाराती वापस नहीं जाएगा। ऐसे में गांव के बड़े बुजुर्गों ने समझौते का रास्ता निकाला। किस ग्रामीण के कितने लुट्टे जले हैं यह जानकारी जुटाई गई। अनुमान लगाया गया कि एक लुट्टे में तकरीबन ढाई हजार कीमत की घास रही होगी। पता चला कि आग से 40 लुट्टे नष्ट हुए हैं। इस तरह कुल हुए नुकसान का आंकलन निकाला गया जो एक लाख रूपए बना। इसमें से दस हजार रुपए तुरंत जमा भी कर दिए गए। शेष 90 हजार रुपए एक सप्ताह में देने का वादा किया गया। दोनों पक्षों में लिखित समझौता हुआ। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने बारात का वापस जाने दिया।

लेकिन अब स्थिती ये हो गयी है कि दोनों ही पक्ष गरीब होने के कारण समझ नहीं पा रहे हैं कि एक सप्ताह के भीतर ग्रामीणों को 90 हजार रुपए का इंतजाम कैसे होगा…इसमें से बीस हजार रुपए वधू पक्ष देगा शेष 80 हजार का नुकसान वर पक्ष को भुगतना होगा। वर मोहन सिंह की गांव में ही एक छोटी सी दुकान है। उसके पिता घोड़ों पर लोगों का सामान व अन्य निर्माण सामग्री ढोने का काम करते हैं। उधर, वधू संगीता के पिता भी एक होटल में छोटी मोटी नौकरी करते हैं। आर्थिक रूप से वे भी सक्षम नहीं है। बेटी के विवाह के लिए उन्होंने पूरी जमा पूंजी एकत्रित करके व्यवस्थाएं कीं थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...