27.4 C
Dehradun
Wednesday, March 18, 2026


spot_img

उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड सौंपा राष्ट्रीय खेलों का ध्वज, खेल मंत्री ने जताया आभार

गोवा में समाप्त हुए राष्ट्रीय खेल के पश्चात आज उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने आईओए का अधिकृत ध्वज को ग्रहण किया।आईओए के अधिकृत अधिकारियों ने यह ध्वज खेल मंत्री को सौंपा।बता दे कि यह ध्वज गोवा में चल रहे 37 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन अवसर पर आज नौ नवंबर को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या के सिपुर्द किया गया है,दरसअल जो भी राज्य राष्ट्रीय खेल का आयोजन करता है तो वह राज्य अगले साल आयोजित करने वाले राज्य को ध्वज सौंपता है।

वहीं इससे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी।उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्य बनेगा और यहां की जनभावनाओं के अनुरूप काम भी करेगा।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि यह बेहद ही खुशी की बात है कि जब हम अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहे है उसी दिन हमे यह सम्मान प्राप्त करने का सुअवसर मिला है।कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेल हमारे राज्य में होने जा रहे है ।जिसके लिए हम पूरी तरह से तैयार है।कहा कि अपने गोवा भ्रमण के दौरान उन्होंने यहां की अवस्थापना व्यवस्थाओं को देखा। खेल मंत्री ने राज्य को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी मिलने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य के यह उपलब्धि सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से ही मिल पाई है।

साथ ही कहा कि हमारे राज्य को 38 वे राष्ट्रीय खेलो की मेजबानी मिलना सुखद है।हम इसे भव्य तरह से आयोजित करेंगे।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम देवभूमि को खेल भूमि बनाये जिसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।आज खेल और खिलाड़ियो के लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है जिनके माध्यम से हमारे खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लंबे समय तक प्रमोशन न मिलने से टूट रहा CAPF के जवानों का हौसला’,...

0
नई दिल्ली: संसदीय समिति की ये रिपोर्ट सीएपीएफ के भीतर करियर विकास में आ रही बाधाओं को उजागर करती है। पदोन्नति में देरी और...

पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बात, होर्मुज से निर्बाध परिवहन पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की। उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की निंदा...

डीमैट खातों और म्यूचुअल फंड फोलियो के लिए नामांकन नियमों में प्रस्तावित परिवर्तनों पर...

0
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने डीमैट खातों और म्यूचुअल फंड फोलियो के लिए नामांकन नियमों में प्रस्तावित परिवर्तनों पर जनता की...

बच्चे को गोद लेने पर भी मिलेगा 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश: सर्वोच्च न्यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज उस कानून को रद्द कर दिया जिसमें कहा गया था कि तीन महीने से कम उम्र के बच्चे...

यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी

0
देहरादून। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के तत्वावधान में श्रीलंका के 40 सिविल सेवा के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तराखण्ड राज्य...