15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड: दरांती लेकर तेंदुए से भिड़ गई महिला, ऐसे बचाई जान

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में गुलदार का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पिथौरागढ़ से सामने आया है। बेरीनाग भंडारी गांव में घास काटने जंगल गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला ने बहादुरी का का परिचय देते हुए दरांती से तेंदुए पर वार कर उसे भगा दिया।

जानकारी के मुताबिक भंडारी गाँव निवासी दीपा देवी पत्नी जसवंत सिंह भंडारी उम्र 45 वर्ष, गुरुवार को अन्य महिलाओं के साथ गांव से एक किमी दूर नदुलीगाड़ा के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटने समय दोपहर 11 बजे गुलदार ने अचानक दीपा देवी पर हमला कर दिया दीपा ने हिम्मत दिखाते हुए दरांती से उस पर वार किया और शोर मचाया।

तभी शोर सुनकर कुछ दूरी पर घास काट रहीं निर्मला देवी और नीमा देवी भी शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ीं। अन्य महिलाओ निर्मला देवी और नीमा देवी ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया । परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र लाये जहाँ महिला का उपचार किया गया । दीपा देवी के सिर में 6 टाके कान में एक टांका लगा है तथा पैर मे भी घाव हुये है।

महिला को गुलदार के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गयी वही पीड़िता की ओर से वन विभाग की ओर से मुआवजा ने प्रार्थना पत्र मिला है। जिसे उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...