15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड: महिला ने तीन बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग, एक की मौत, दो लापता

देहरादून: विकासनगर में एक महिला का पति से विवाद हुआ तो तीन बच्‍चों के साथ शक्ति नहर पुल से छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने रेस्‍क्‍यू किया, जिसमें एक बच्‍ची की मौत हो गई। जबकि दो बच्‍चे अभी भी लापता हैं।

रविवार को थाना विकासनगर को सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर पुल नंबर एक से छलांग लगा दी। पुलिस और जल पुलिस मौक पर पहुंची और स्‍थानीय लोग की मदद से बाहर निकाला। महिला व बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार के लिए नजदीकी अस्‍पताल भेज दिया। जहां डाक्‍टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर, मृतक बच्ची जिया पुत्री शहजाद उम्र तीन वर्ष के रूप में हुई है।

वहीं नहर में डूबे दो अन्‍य जैनद, जैद की तलाश हेतु मौके पर जल पुलिस तथा एसडीआरएफ द्वारा सर्च अभ‍ियान चलाया जा रहा है। घटना को लेकर महिला से जानकारी लेने पर बताया कि सुबह उसका किसी बात पर अपने पति से विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर उसने अपने बच्चों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...