28.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

नरेंद्र गिरि के गले पर मिला V का निशान, दम घुटने से हुई मौत

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई. सूत्रों के मुताबिक उनके गले पर ‘V’ का निशान मिला है. फ़िलहाल पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने उनका विसरा सुरक्षित रख लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही एसआईटी अपनी जांच आगे बढ़ाएगी. विवेचना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक महत्वपूर्ण साक्ष्य होगी. बता दें आज सुबह पांच डॉक्टरों की टीम ने एसआरएन अस्पताल में किया था. इस दौरान पूरे पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को सील बंद लिफाफे में संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है.

गौरतलब है कि सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में महंत नरेंद्र गिरी की मौत हो गई थी. महंत नरेंद्र गिरी अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे. जिसके बाद सबसे पहले उनके आत्महत्या किए जाने की पुष्टि आईजी के पी सिंह ने की थी. लेकिन इस मामले में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उनके पूर्व शिष्य स्वामी आनंद गिरी, बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी को इसके लिए जिम्मेदार बताया गया. इसी पत्र के आधार पर स्वामी आनंद गिरी को हरिद्वार से यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि आद्या प्रसाद तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी को श्री मठ बाघम्बरी गद्दी से ही गिरफ्तार किया गया.

SIT कर रही पूछताछ में दोनों आरोपियों को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी. गिरफ्तार स्वामी आनंद गिरि और बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी से एसआईटी ने कई घंटों से पूछताछ कर रही है. खबर है कि इस दौरान दोनों ने ही कोई राज़ नहीं उगला है. सुसाइड नोट में जिसका जिक्र आया, उस वीडियो की बात से भी दोनों ने इनकार किया. एसआईटी अभी भी दोनों से पूछताछ कर रही है. शाम चार बजे कोर्ट में दोनों आरोपियों को एसआईटी पेश करेगी. महंत नरेंद्र गिरि ने अपने कथित सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए मजबूर होने के पीछे शिष्य आनन्द गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी को भी आरोपी बताया था.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...