27.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

रिक्त पदों पर जल्द हो नियुक्ति ,दवाइयों की कमी हो दूर: सचिव स्वास्थ्य

देहरादून: प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्वास्थ्य विभाग की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को मद्देनजर रखते हुए दवाइयों की कमी को दूर किया जाए।

प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने चिकित्सा इकाइयों में रिक्त पदों को शीघ्र-अति शीघ्र भरने के निर्देश दिए तथा नवसृजित व निर्माणाधीन चिकित्सा इकाइयों में पदों को सृजित कर शीघ्र भरें ताकि नव निर्माण चिकित्सा इकाइयों का लाभ आमजन को मिल सके। प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि प्राय: यह देखा जा रहा है कि स्वास्थ्य इकाइयों में दवाइयों की कमी देखी जाती है जो कि निंदनीय विषय है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आवश्यक दवाइयों की उपलबद्धता सभी चिकित्सा इकाइयों में हो जिसके लिए पूर्व में कार्य योजना बने ताकि समय पर दवाइयों के स्टॉक की पूर्ण जानकारी हो।

बैठक में प्रभारी सचिव द्वारा हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर की समीक्षा की गई तथा 664 सी.एच.ओ. की नियुक्ति 15 दिन के भीतर सुनिश्चित कर आम-जनमानस को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मिल सके। उन्होंने जनपद हरिद्वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर में दवा जलाने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य को तुरंत जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...