देहरादून। हिमालयन बज द्वारा धर्मा क्रिएशन्स के सहयोग से आयोजित मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2024 का ग्रैंड फिनाले देहरादून के अशोक स्पा एंड रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जिलों से प्रतिभाओं का प्रदर्शन हुआ, जिसमें 30 लड़कों और लड़कियों ने खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करी। फिनाले के दौरान जजों के पैनल में मिस उत्तराखंड 2022 गुंजन कुंवर, हिमालयन बज से नम्रता बडोला, सेंट जोन्स के संस्थापक नितिन गेरा, अर्बन मनी से मोहित शर्मा, कश्मीरी संस की निदेशक रितिका गोयल, एडोर्न मीडिया के निदेशक मुकुल चंचल, और गायक व रैपर वायरस शामिल रहे।
प्रतिस्पर्धा और प्रतिभा के उल्लेखनीय प्रदर्शन के बीच, मिस्टर और मिस उत्तराखंड 2024 का खिताब क्रमशः राधिका जोशी और वंश अरोड़ा को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, आकृति कुकरेती और हर्षवर्द्धन चैहान ने प्रथम रनर-अप का खिताब हासिल किया, जबकि कनिष्का बिष्ट और सार्थक जोशी ने द्वितीय रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम के दौरान, देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के सहयोग से उत्तराखंड कुटयोर शो भी आयोजित किया गया, जहां अंकिता पांडे, पूजा शर्मा और मोना धीमान सहित उत्तराखंड के प्रमुख डिजाइनरों ने अपने नवीनतम कलेक्शन का प्रदर्शन किया। फाइनलिस्टों ने साई फैशन डिजाइन इंस्टीट्यूट के डिजाइन प्रदर्शित किए। मुख्य फिनाले कार्यक्रम से पहले, विभिन्न उप-प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों के विविध कौशल और आकर्षण का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के उत्साह को बढ़ा दिया। इस अवसर पर इन उप-प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किये गये, जिनमें कामना रतूड़ी और अगम शर्मा ने इशान पिक्चर्स मिस्टर एंड मिस फोटोजेनिक का खिताब जीता।
हिमालयन बज के संस्थापक अनिरुद्ध बडोला ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ष्हम मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2024 की मेजबानी करके बेहद रोमांचित हैं। प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने इस संस्करण को शानदार सफलता दिलाई है। उत्तराखंड के युवाओं द्वारा प्रदर्शित अपार प्रतिभा और विविधता को देखना प्रेरणादायक है। हमारा मानना है कि इस तरह के आयोजन न केवल महत्वाकांक्षी व्यक्तियों को उभरने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं बल्कि हमारे समाज के सांस्कृतिक संवर्धन और सशक्तिकरण में भी योगदान देते हैं। कार्यक्रम का समापन आयोजकों, निर्णायकों और समर्थकों के प्रति विजेताओं की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
वंश अरोड़ा और राधिका जोशी ने जीता मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड ग्रैंड फिनाले
Latest Articles
नई दिल्ली में 11 जून से 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन, भारत करेगा...
नई दिल्ली। भारत, 11 जून से नई दिल्ली में दो दिन के 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी करेगा। शहरीकरण मंच का विषय ‘जनता...
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर...
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने...
ईडी ने ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की 14 अचल संपत्तियों को धन...
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पंजाब के रामनगर के ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की लगभग 1,600 करोड़ रुपये की 14 अचल संपत्तियों...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की191 करोड़ की...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के...
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली
चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सोमवार से पर्यटकों के दीदार के लिए खुल गई है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए...
















