15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

Video: मॉर्निंग वॉक पर निकले जज को ऑटो ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

मॉर्निंग वॉक पर निकले धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब पांच बजे सदर थाना क्षेत्र के जिला अदालत के पास रणधीर वर्मा चौक पर उस समय हुई जब आनंद सुबह की सैर पर बाहर निकले थे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ऑटो ने जज को पीछे से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जज को शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें एक ऑटो उन्हें टक्कर मारते दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ऑटो ने जज को पीछे से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। घटना का चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज को देखने में लग रहा है कि ऑटो ने यह टक्कर जानबुझकर मारी मॉर्निंग वॉक के बाद सुबह 7 बजे तक जब जज अपने आवास नहीं लौटे तो उनके परिवार ने धनबाद सदर पुलिस स्टेशन को सूचित किया और पता चला कि उन्हें एक वाहन ने टक्कर मार दी और बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑटो चालक समेत तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी गिरीडीह से हुई है। पुलिस ने ऑटो भी जब्त किया है। जज की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने शीर्ष अदालत के समक्ष मामले को रखा है और सीबीआई जांच की मांग की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...