नई दिल्ली। भारत में अमेरिकी दूतावास ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करने पर छात्र वीजा को लेकर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अमेरिका में रहना एक विशेषाधिकार माना गया है, न कि अधिकार। दूतावास ने एक्स पोस्ट में चेतावनी दी, ‘अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करने से आपके छात्र वीजा के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
यदि आप गिरफ्तार होते हैं या किसी कानून का उल्लंघन करते हैं, तो आपका वीजा रद किया जा सकता है, आपको निर्वासित किया जा सकता है, और आप भविष्य के अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य हो सकते हैं।
अमेरिकी दूतावास ने छात्र वीजा नियमों पर चेतावनी दी
नियमों का पालन करें और अपनी यात्रा को खतरे में न डालें।’ दूतावास पहले भी इस तरह की कई पोस्ट कर चुका है।19 जून को इसने लिखा, ‘अमेरिकी वीजा एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं। वीजा जारी होने के बाद अमेरिकी वीजा स्क्रीनिंग बंद नहीं होती है और यदि आप कानून तोड़ते हैं तो हम आपका वीजा रद कर सकते हैं।’
23 जून को, अमेरिकी दूतावास ने एफ, एम, या जे गैर-आप्रवासी वीजा के लिए आवेदन करने वालों से अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट की गोपनीयता से¨टग्स को जांच के लिए ”सार्वजनिक” में बदलने के लिए कहा था।
अमेरिकी कानून के उल्लंघन पर स्टूडेंट वीजा पाने में होगी मुश्किल, US दूतावास ने फिर चेताया
Latest Articles
सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर...
पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में है। श्री मोदी आज गुजरात...
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्पन्न हो गया है। सात दिन तक चले इस...
राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...

















