नई दिल्ली। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी है। सिलहट के गोवाईंघाट में हिंदू शिक्षक बीरेंद्र कुमार डे के घर में आग लगा दी गई। घटना के बाद से परिवार और आसपास के लोगों में दहशत गई। हमले का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि आग तेजी से घर को अपनी चपेट में ले रही है और परिवार के सदस्य अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस सप्ताह की शुरुआत में, फेनी जिले के डागनभुइयां में बदमाशों ने एक हिंदू व्यक्ति की चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। बांग्लादेश के जगतपुर गांव में सोमवार को एक खेत से 27 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक समीर दास का शव बरामद किया गया।
बांग्लादेश के अखबार डेली मनोबकांठा ने बताया कि समीर रविवार शाम को अपने ऑटो से घर से निकला था। देर रात तक उसके न लौटने पर रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों को जगतपुर गांव में एक खेत में समीर का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया।
एएनआई के अनुसार, ब्रिटेन के सांसद वाब ब्लैकमैन ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं पर चिंता व्यक्त की। ब्रिटेन की संसद को संबोधित करते हुए ब्लैकमैन ने सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए उचित कार्रवाई करने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आह्वान किया। ब्लैकमैन ने चिंता जताई कि देश की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी, अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जबकि जनमत सर्वेक्षणों में उसे 30 प्रतिशत समर्थन प्राप्त है।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, हिंदू शिक्षक के घर में लगाई आग
Latest Articles
भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव आनंद बर्धन के दिशा-निर्देश पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने...
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के “ मन की...
पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम करते: केंद्रीय...
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम...
सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक अवसंरचना में अभूतपूर्व निवेश कर रही...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर...
















