18.6 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

देहरादून में बारिश के कहर से जलभराव,आधी रात में SDRF ने किया रेस्क्यू

राजधानी दून में बीती रात को हुई मूसलाधार बारिश मुसीबत का पहाड़ ले कर आई। देहरादून में कई जगह अतिवृष्टी के कारण नदी नालों का पानी लोगो के घरों व अन्य संस्थानों में घुसने लगा। पूर्व के दिशा निर्देशों के अनुसार SDRF पूर्णतः अलर्ट मोड़ पर है व अलर्ट टीमें त्वरित रेस्क्यू हेतु मौके पर रातभर डटी रही।
प्रथम घटना देहरादून के IT पार्क से है ,जहां एक कॉलर नाम – डा० गिरीश चन्द्र जोशी द्वारा फ़ोन से बताया गया कि IT पार्क में स्थित राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण बिल्डिंग में बारिश का पानी आने के कारण 10-12 लोग फस गए है व SDRF टीम की आवश्यकता है । उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से टीम तुरंत मौके पर पहुची और लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बिल्डिंग से बाहर निकाला गया।

वहीं बाहर का मंज़र भी डराने वाला था जहां IT पार्क रोड पर बारिश का पानी उफनती नदी सा प्रतीत हो रहा था व दोनो ओर लोग और वाहन फंसे हुए थे जिन्हें सुरक्षित आर पार करवा सुरक्षित स्थान पर पहुचाया गया । IT पार्क से आमवाला की और जाती हुई रोड पर भी चौक पर जलभराव के कारण कुछ वाहन फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित रोड पार करवाया गया।


दूसरी ओर अतिवृष्टी से बिंदाल में भी जलभराव की सूचना पर SDRF टीमें तुरंत बिंदाल चौकी पहुची जहां से SDRF टीम द्वारा बिंदाल पुल के नीचे नदी के बढ़ते जलस्तर से दोनों ओर बनी जुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोगो को खतरे से बचाने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।लोगो को नदी के बढ़ते जलस्तर के खतरे से सचेत करते हुए सुरक्षित स्थान पर लाया गया।
वही गजवाड़ी, इंद्रानगर में भी नदी का पानी कॉलोनी में घुस आया था जहाँ SDRF टीम मौके पर पहुँची। नदी का जलस्तर घटने से घरों में घुसा पानी धीरे धीरे कम हो रहा था। स्थिति सामान्य होने तक टीम द्वारा पूरी कॉलोनी का भृमण कर लोगों को आवश्यक मदद की गई व सचेत भी किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरसंभव प्रयास कर रही...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर, रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी...

यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला

0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला...

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

0
नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख...