28.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में 24 घंटे में देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को राजधानी देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में एक या दो दौर की भारी बारिश हो सकती है।

बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन समेत आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि जिले के जिस भी इलाके से आपदा से जुड़ी कोई सूचना आती है तो तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे ताकि आपदा राहत कार्यो को तत्काल शुरू किया जा सके।

वही मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी दून में 116.6 मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। पहाड़ों की रानी मसूरी में नौ मिलीमीटर, नागथात क्षेत्र में 8.5 मिलीमीटर, चकराता में सात मिलीमीटर, कालसी में 7.5 मिलीमीटर, कोठी में पांच मिलीमीटर और ऋषिकेश में 1.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...