18.4 C
Dehradun
Saturday, April 4, 2026


spot_img

बदल जाएगा WhatsApp, इन नए फीचर्स को जानकर खुश हो जाएगा दिल

WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए ऐप अपने प्लेटफॉर्म पर लगातार नए-नए फीचर्स जोड़ते रहता है। अब Whatsapp ने कई ऐसे फीचर्स अपना प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी कर ली है जो टेलीग्राम और दूसरे ऐप्स पर मिलते हैं।आइए जानते हैं क्या कुछ नया मिलने वाला है-

Communities फीचर…

व्हाट्सएप Communities का अलग टैब मिलेगा। इस टैब में यूजर्स के सभी अलग-अलग ग्रुप्स एक अंब्रेला के नीचे आ आएंगे। इस तरह से लोग पूरी कम्यूनिटी को भेजे गए अपडेट्स को आसानी से हासिल कर सकते हैं। कम्यूनिटीज में एडमिन को कई सारे टूल्स मिलेंगे। इसमें यूजर्स को अनाउंसमेंट मैसेज का फीचर मिलेगा, जो सभी को भेजा जा सकेगा। ऐप कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जिसमें से कम्यूनिटीज में वॉट्सऐप ग्रुप्स को शामिल करना भी होगा यानी किसी वॉट्सऐप ग्रुप को कम्यूनिटी में शामिल किया जा सकता है या नहीं। यह सभी फीचर्स आने वाले दिनों में रोलआउट किए जाएंगे।

इमोजी रिएक्शन…

WhatsApp यूजर्स को इमोजी रिएक्शन का फीचर मिलने वाला है। यह फीचर फिलहाल रोलआउट नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मिल जाएगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स को किसी मैसेज पर रिप्लाई करने के लिए मैसेज करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वह ऐसे मैसेज पर रिएक्ट भी कर सकेंगे।

Admin Delete

ग्रुप एडमिन को अब पहले से ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। इसकी बदौलत एडमिन किसी प्रॉब्लमैटिक मैसेज को सभी चैट्स से डिलीट कर सकते है।

फाइल शेयरिंग

वॉट्सऐप पर अभी तक 25MB तक की ही फाइल शेयर हो पाती थी, जिसे अब बढ़ाकर 2GB तक कर दिया जाएगा यानी 2GB तक की फाइल शेयर कर सकेंगे।

वॉयस कॉल्स

WhatsApp Voice Calling का नया फीचर भी जल्द ही आपको इस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। वन टैप वॉयस कॉलिंग फीचर की मदद से आप 32 लोगों से एक साथ कनेक्ट हो सकेंगे। इतना ही नहीं यूजर्स को नया डिजाइन और इंटरफेस भी मिलेगा, जिसकी वजह से आपका एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी : राष्ट्रपति...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आदिवासी समुदायों सहित देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी...

भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त: इंडियन ऑयल

0
नई दिल्ली।पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति  पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल ने...

सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्‍वस्‍त किया है कि वह देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास कर रही...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने...

उप सेना प्रमुख ले.ज. राजीव घई ने सीएम से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर...