21.7 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026


spot_img

मित्र पुलिस के महिला थाना ने निभाई मिशन हौसले की रीत |POstmanindia

अर्जुन सिंह भंडारी

कोरोना के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस के मिशन हौसले को सफल बनाने को जनपद पौड़ी गढ़वाल के सभी थाना टीम सहित ग्राउंड जीरो पर तैनात सुरक्षाकर्मी अग्रिम मोर्चे पर खड़े होकर मिशन हौसले को सफल बनाने को यथासंभव प्रयास कर रहे है. जिस क्रम में आज श्रीनगर महिला थाना पुलिस टीम द्वारा मिशन हौसले के तहत आम जनता की सहायता की रीत को निष्ठा से निभाते हुए  जरूरतमंद व गरीब ग्रामीणों की राशन सामग्री पहुँचाने में तत्परता दिखाई.

इस क्रम में कल जनपद के श्रीनगर महिला थाना को ग्राम डुंगरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद राणा व ग्राम प्रधान सुरभी रावत निवासी फरासू द्वारा उनके क्षेत्र में गरीब व जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों के पास खाने के लिए राशन उपलब्ध न होने की जानकारी दी.उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गरीब ग्रामीणों के पास कमाने का कोई साधन नही है जिसकी वजह से जनके घर मे राशन आदि की दिक्कत हो रही है. उनके द्वारा महिला थाना से ग्रामीणों की सहायता के अनुरोध करने पर थाना पुलिस टीम द्वारा उनकी सहायता का आश्वासन देते हुए  तत्पर कार्यवाही करते हुए ग्राम मंडोली, पैनगॉव, फरांसू, डुंगरीपंत, कलीगढ़पर जाकर 6 स्थानीय जरूरतमंद व्यक्तियों को थाने में बने कम्यूनिटी बास्केट के माध्यम से  आटा,चावल, दाल, तेल,नमक, चीनी, चायपत्ती, मसाले, सब्जी, साबुन सामग्री वितरित किए गए . महिला थाना द्वारा ग्रामीणों को भविष्य में भी कोई दिक्कत होने पर उनसे संपर्क करने पर उनकी सहायता का आश्वासन दिया. ग्रामीणों द्वारा महिला थाना टीम का आभार व्यक्त किया गया.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के हर ब्लॉक में स्थापित होगा कोविड केयर सेंटर

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आईआईटी रुड़की में पीएनजी सुविधा के प्रथम चरण का उद्घाटन

0
देहरादून। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने सतत ऊर्जा और आधुनिक अवसंरचना की दिशा में अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज...

हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने राज्यपाल से की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट...

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरीय अवस्थापना सुविधाओं, शारदा रिवर फ्रंट, हरिद्वार मास्टर प्लान, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, क्षतिग्रस्त सडको एवं पुलो के निर्माण,...

घास लेने गयी महिला पर भालू का हमला, एयर लिफ्ट कर पहुँचाया हायर सेंटर

0
थराली। विकासखण्ड थराली के अंतर्गत बूंगा गांव में जंगल में घास लेने को गई एक महिला पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर बुरी...