30.2 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड आ रहे हैं योगी आदित्यनाथ, इन विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रैली

उत्तराखंड में अगले दो दिन चुनाव प्रचार के लिए रह गए हैं ऐसे में भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा लगातार जारी है। जहा एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। तो वही, 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी कार्यक्रम तय कर लिया गया है। तय किये गए कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे और इस दौरान तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारियों में भाजपा संगठन जुट गया है। हालांकि, यह पहला मौका होगा जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में जनसभा करने आ रहे हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम…..

  •  12 फरवरी को 11:00 बजे पहुंचेंगे जौली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून।
  •  12:00 से 12:30 बजे तक टिहरी विधानसभा क्षेत्र में करेंगे जनसभा को संबोधित।
  • 2:20 से 2:50 बजे तक कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में करेंगे जनसभा को संबोधित।
  • 4:05 से 4:35 बजे तक रुड़की विधानसभा क्षेत्र में करेंगे जनसभा को संबोधित।
  • 5:15 बजे पहुंचेंगे जौली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून।
  • 5:20 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से अपने गंतव्य को हो जाएंगे रवाना।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...