19.4 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


spot_img

पारिवारिक जानकारी के साथ देने होंगे इन 33 सवालों के जवाब, MEA ने जनगणना के लिए जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली। देश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा। पहले चरण में घरों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके लिए प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की ओर से निर्धारित 30 दिनों की अवधि में अभियान चलाया जाएगा। आज सरकार ने जनगणना के लिए अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में वे 33 सवाल दिए गए हैं, जो गणना अधिकारियों द्वारा जनता से पूछे जाएंगे।
गृह मंत्रालय ने 2027 में होने वाली जनगणना को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इन नोटिफिकेशन में गृह मंत्रालय की ओर से 2027 में होने वाली भारत की जनगणना के दौरान इकट्ठा की जाने वाली जानकारी की लिस्ट दी गई है। इसमें जनगणना अधिकारियों को पूरे देश में घरों और परिवारों का विस्तृत डेटा इकट्ठा करने का अधिकार दिया गया है। देश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा।
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र यह निर्देश देता है कि भारत की जनगणना-2027 के संबंध में हाउस-लिस्टिंग एवं आवास जनगणना अनुसूची के माध्यम से सूचना एकत्र करने के लिए सभी जनगणना अधिकारी अपने-अपने नियुक्त स्थानीय क्षेत्रों की सीमाओं के भीतर सभी व्यक्तियों से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रश्न पूछेंगे।
33 सवालों की यह है पूरी लिस्ट:
भवन संख्या (नगरपालिका/स्थानीय निकाय अथवा जनगणना संख्या)
जनगणना गृह संख्या
जनगणना गृह के फर्श की प्रमुख सामग्री
जनगणना गृह की दीवार की प्रमुख सामग्री
जनगणना गृह की छत की प्रमुख सामग्री
जनगणना गृह का उपयोग
जनगणना गृह की स्थिति
परिवार संख्या
परिवार में सामान्यतः निवास करने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
परिवार के मुखिया का नाम
परिवार के मुखिया का लिंग
क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है
जनगणना गृह का स्वामित्व स्वरूप
परिवार के विशेष अधिकार में उपलब्ध आवासीय कमरों की संख्या
परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या
पीने के पानी का मुख्य स्रोत
पीने के पानी के स्रोत की उपलब्धता
प्रकाश व्यवस्था का मुख्य स्रोत
शौचालय की उपलब्धता
शौचालय का प्रकार
अपशिष्ट जल निकासी व्यवस्था
स्नान सुविधा की उपलब्धता
रसोईघर तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
रेडियो/ट्रांजिस्टर
टेलीविजन
इंटरनेट की उपलब्धता
लैपटॉप/कंप्यूटर
टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
कार/जीप/वैन
परिवार में उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संचार हेतु)
पहले चरण में हर भवन का होगा जियो-टैग
पहले चरण में हर भवन को जियो-टैग किया जाएगा। चाहे वह बंद या खाली ही क्यों न हों। जनगणना 2027 के लिए सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है। यह जनगणना के काम को वास्तविक समय में देखेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मेघालय में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू

0
नई दिल्ली। मेघालय के पश्चिम गारो जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी तनाव के...

तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की

0
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर चर्चा की। दोनों नेताओं...

Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज: 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट

0
नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित...

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को...

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद...