अयोध्या: रामनवमी के अवसर पर रविवार को अयोध्या में अलग ही छटा नजर आई। रामभक्तों ने सुबह ही सरयू में स्नान कर रामलला के दर्शन किए। वहीं, राम मंदिर में विराजमान रामलला का सूर्य की किरणों से भव्य अभिषेक किया गया जिसके गवाह दुनिया भर में फैले लाखों करोड़ों रामभक्त बने। वहीं, शाम को सरयू नदी के चौधरी चरण सिंह घाट पर दो लाख 51 हजार दिये जलाए गए। दियों की रोशनी में पूरा सरयू घाट जगमगा गया।
सरयू घाट पर दीपोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से किया गया था जिसमें 15 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। घाटों पर दीप प्रज्जवलन ने दीवाली पर अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव का आभास करवाया।
रामनवमी पर लाखों दियों से जगमगाया सरयू घाट, मनाया प्रभु श्रीराम का जन्मदिन
Latest Articles
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
नई दिल्ली। देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...
















