देहरादून। जनपद देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत सिल्वर सिटी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गयी। जिस सम्बन्ध में आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देश दिये गये। घटनाक्रम में मृतक विक्रम शर्मा पुत्र अमृत लाल थाना एम0जी0एम0 जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, झारखण्ड का मूल निवासी था तथा वर्तमान में अमन विहार, सहस्त्रधारा रोड देहरादून में निवास कर रहा था।
विभिन्न माध्यमों से जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें कुछ अभियोग हत्या के भी हैं जो जमशेदपुर झारखण्ड से सम्बन्धित हैं। कई और गैंगस्टरों के साथ विक्रम शर्मा के गठजोड़ की बात भी प्रथम दृष्टया प्रकाश में आयी है, जिसके विषय में जांच की जा रही है। मृतक विक्रम शर्मा की पृष्ठिभूमि के आधार पर तथ्य जुटाये जा रहे हैं। मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना के सम्बन्ध में साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं। घटना के अनावरण हेतु विभिन्न टीमें गठित की गयी हैं, जो प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों में भी साक्ष्य संकलन हेतु रवाना की गयी हैं। उक्त टीमों द्वारा मृतक के परिजनों से बातचीत कर, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना के सम्बन्ध में साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं। घटना का शीघ्र खुलासा किया जायेगा।
अपराध नियंत्रण हेतु परिक्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में सीओ के नेतृत्व में आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद प्रभारी तथा सम्बन्धित पुलिस अधीक्षक भी भ्रमणशील रहकर चैकिंग की कार्यवाही को प्रभावशाली बनायेंगे,जिसकी मॉनिटरिंग प्रतिदिन मेरे द्वारा स्वंय की जायेगी। प्रापर्टी डीलिंग, भवन निर्माण एवं खनन आदि में कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों का सत्यापन किये जाने हेतु 14 फरवरी से 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।
आईजी ने अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिये
Latest Articles
जिम से निकल रहे हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
देहरादून। राजधानी दून में एक और हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब एक व्यक्ति को गोली मारी गई...
आवास सचिव ने पीएम आवास योजना, लैण्ड पूलिंग स्कीम और डिकंजेशन पॉलिसी की समीक्षा...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य में सुनियोजित शहरी विकास, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और तकनीक आधारित सेवाओं को सुदृढ़ करने...
राज्यपाल ने ‘भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक मंच’ का शुभारंभ किया
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में ‘भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक मंच (भीष्म)’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर...
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की...
भारत बनाने जा रहा धांसू फाइटर जेट, रोल्स रॉयस देगा इंजन; चीन-पाक में बढ़ी...
नई दिल्ली। रोल्स रॉयस भारत में अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के इंजन का निर्माण स्थानीय स्तर पर करेगी। खास बात यह है कि...

















