18.3 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया गया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले 2023 में पारित कानून को 2029 से लागू करवाने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ा दिया गया है। केरलम के तिरुवल्ला में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बजट सत्र 16, 17 और 18 अप्रैल को फिर आयोजित होगा।

प्रधानमंत्री ने कुछ राज्यों में जनसंख्या घटने पर सीटें कम होने की अफवाह पर भी बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और तेलंगाना में लोकसभा सीट की संख्‍या में कोई कमी न हो। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा प्रदर्शन किया है, उनके बारे में झूठी जानकारी फैलाई जा रही है कि जनसंख्या घटने पर वहां सीटें भी कम हो जाएंगी।

प्रधानमंत्री ने सभी दलों से महिला सशक्तिकरण से जुड़े इस मुद्दे का पूर्ण समर्थन करने का भी आग्रह किया। साथ ही यह भी कहा कि महिला प्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन भी किए जाएंगे।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व 

0
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...

भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...

0
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...

मंत्री जोशी ने असम में रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में...

0
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दोलहट बागान और हरमती बागान में असम के रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से...