देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में आयोजित मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री किरण रिजुजी को मोपिन फेस्टिवल की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होकर त्योहार का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मोपिन फेस्टिवल प्रकृति, कृषि और समृद्धि का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों में भाग लेते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।
कृषि मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक उत्सव देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करते हैं तथा विभिन्न राज्यों के बीच आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे तीज त्यौहार ही हमें एक सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने आगे कहा कि मोपिन फेस्टिवल केवल एक त्योहार नहीं बल्कि प्रकृति, आस्था संस्कृति और सामूहिक एकता का जीवंत प्रतीक है, जो जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता का संदेश देता है।
ज्ञात हो कि मोपिन फेस्टिवल अरुणाचल प्रदेश की गालो जनजाति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पारंपरिक त्योहार है, जिसे हर वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से कृषि से जुड़ा पर्व है, जिसका उद्देश्य अच्छी फसल, समृद्धि, सुख-शांति और बुरी शक्तियों से रक्षा की कामना करना होता है। इस त्योहार के दौरान लोग “मोपिन आनी” (देवी) की पूजा-अर्चना करते हैं और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मोपिन फेस्टिवल का एक विशेष आकर्षण “पोपिर” नृत्य है, जिसमें महिलाएं सफेद पारंपरिक वेशभूषा पहनकर समूह में नृत्य करती हैं। इसके साथ ही, लोग एक-दूसरे के चेहरे पर चावल का पेस्ट लगाते हैं, जिसे पवित्रता, शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर अरुणाचल सरकार के पूर्व कैबिनेट तुमके बागरा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, अरुणाचल प्रदेश गुमसेन लोलेन, प्रदेश महासचिव कागे दाबी, प्रदेश उपाध्यक्ष तारह सीता, प्रदेश उपाध्यक्ष जोमगे चिन्यो सहित कई स्थानीय लोग जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली प्रतिभाग किया
Latest Articles
पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...
लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश
नई दिल्ली। नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...
प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...

















