24.6 C
Dehradun
Friday, July 24, 2026


spot_img

सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने की अपील की

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने की अपील की है। उन्‍होंने कहा है कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदर्शन में शामिल छात्र प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए चार बार प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने प्रदर्शनकारी युवाओं को बातचीत के लिए खुला निमंत्रण दिया और कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और वह बातचीत के दौरान उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास या उनके कार्यालय में खुले मन से बातचीत की जा सकती है। डां. सिंह कहा कि बिना बातचीत के कोई समाधान नहीं निकलेगा।
    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सुबह स्पष्ट रूप से कहा कि छात्रों का हित इस सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने हाल ही में हुए पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों से संबंधित मामलों से निपटने के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के विभिन्न मुद्दों पर विरोध के बाद...

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों में नीट पेपर लीक मामले और छात्र विरोध प्रदर्शनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के बाद...

भारत ने पाकिस्तान के आधिकारिक रूप से प्रायोजित दुष्प्रचार के निरंतर प्रसार की निंदा...

0
नई दिल्ली। भारत ने 33वें आसियान क्षेत्रीय मंच में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों को निराधार और अनुचित बताते हुए खारिज...

भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन...

0
नई दिल्ली।  भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का अपना पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन विकसित किया है। इसे रक्षा अनुसंधान और...

ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार

0
देहरादून। जिला प्रशासन ने देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली ऋषिपर्णा (रिस्पना) नदी के पुनर्जीवन की दिशा में बड़ी पहल करते हुए उद्गम स्थल...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 4 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में अत्याधुनिक पेपरलेस स्मार्ट वी०सी० बोर्डरूम की स्थापना किये जाने हेतु 1.20 करोड़ की...