देहरादून। प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर केन्द्र प्रयोजित योजना राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंत्री ने कहा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में तैनात योग अनुदेशकों को मानदेय के रुप में रुपये 250 (दो सौ पचास) प्रति घण्टा के हिसाब से दिये जा रहे है जिसे बढ़ाकर रुपये 500 प्रति घण्टा तक किये जाने हेतु यथा शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाय ताकि प्रस्ताव को केन्द्र सरकार के सम्मुख रखा जा सके। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जनपद हरिद्वार के नगर रुड़की में ऐलोपैथिक विभाग के नये भवन का निर्माण हो गया है। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर रुड़की में ऐलोपैथिक विभाग के पुराने भवन को आयुष विभाग को हैण्डओवर कराये जाने के संबंध में पत्राचार कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जनपद हरिद्वार के नगर हरिद्वार में स्थित आयुर्वेद के मेडिकल काॅलेज ऋषिकुल तथा गुरुकुल के उच्चीकरण हेतु राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत धनराशि की मंाग हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाय। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के किन्हीं दो पर्वतीय जनपदों का चयन कर आयुर्वेद के मेडिकल काॅलेज बनाये जाने हेतु भी अग्रिम कार्यवाही की जाय।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत पिरान कलियर क्षेत्र में यूनानी चिकित्सालय हेतु चिहिन्त भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग की जद में आ जाने के कारण चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। किन्तु क्षेत्र के किसी निवासी द्वारा यूनानी चिकित्सालय भवन हेतु भूमि दान मे ंदेने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के अधिकारी यूनानी चिकित्सालय हेतु भूमि लिये जाने सम्बन्धी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। साथ ही चिकित्सालय भवन निर्माण हेतु बजट का प्रस्ताव भी तैयार करें। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के जाखनीधार स्थित 50 बैड के ध्वस्त चिकित्सालय के पुर्ननिर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा आवंटित धनराशि के अनुरुप कार्य न किये जाने की शिकायते की जा रही है, लिहाजा विभागीय अधिकारी जांच समिति गठित कर कार्यदायी संस्था से वापिस लिये जाने योग्य धनराशि वापिस लेना सुनिश्चित करें।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश के पीपलकोटी में स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, लिहाजा विभागीय अधिकारी सम्बन्धित जिले के जिलाधिकारी से वार्ता कर पीपलकोटी में स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के स्टाफ को अन्यत्र भवन में शिफ्ट कराना सुनिश्चित करें। मंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश के आयुर्वेद उत्कर्ष केन्द्रों की सूची उपलब्ध कराने को कहा ताकि समय-समय पर उन केन्द्रों का निरीक्षण किया जा सके।
आयुष मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष विभाग के अंतर्गत पंचकर्म सहायक, फार्मेसी अधिकारी, योग प्राकृतिक चिकित्सा सहायक पदों पर नियुक्त कार्मिकों को आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रमाण पत्र वितरित कर दिया जाए। मंत्री ने हड़ताल पर रहे संघ के सदस्यों द्वारा की गई मांगों पर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए संघ की लगभग सभी मांगों पर समुचित कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग से सचिव रजंना राजगुरु, संयुक्त सचिव महावीर सिंह, निदेशक आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















