देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में अत्याधुनिक पेपरलेस स्मार्ट वी०सी० बोर्डरूम की स्थापना किये जाने हेतु 1.20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण, घोट निर्माण एवं सुरक्षा चैक डैम बनाये जाने हेतु 98.25 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 58.95 लाख, जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में बंगाल कॉलोनी नानकमत्ता में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 56.51 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 33.90 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में न्याय पंचायत मुख्यालय जखोलध्फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण का समतलीकरणध्सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु अवशेष धनराशि 1.85 करोड़ के सापेक्ष 1.09 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के खर्कदेश पट्टी अंतर्गत बटकेश्वर मंदिर एवं तीर्थ स्थल का सौन्दर्यीकरण निर्माण किये जाने हेतु 63.39 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 38.03 लाख तथा जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम को विकसित किये जाने हेतु 54.81 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 32.88 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Latest Articles
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...
भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्सव...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...

















