देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब इस समय करीब 12 से 15 फुट बर्फ से ढके हुए हैं। यहाँ स्थित झील भी बर्फ की सफेद चादर की तरह है। अटलकुटी ग्लेशियर जो हेमकुण्ट साहिब से तकरीबन दो किलोमीटर पहले है वहाँ से बर्फ को काट कर उसके बीच से रास्ता बनाया जाना है। बर्फ को हटाने की सेवा परंपरागत भारतीय सेना द्वारा ही की जाती है।
इस वर्ष सेना के जवानों ने 15 अप्रैल से घांगरिया के लिये प्रस्थान करना था जहां पर वह अपना बेस गुरुद्वारा काम्प्लेक्स में बना कर रोज ऊपर जाकर बर्फ कटान का कार्य प्रारम्भ करते लेकिन 19 अप्रैल को मतदान के कारण गुरुद्वारा ट्रस्ट के निवेदन पर यह कार्य अब 20 अप्रैल से प्रारंभ होगा।
इस वर्ष यात्रा श्री हेमकुण्ट साहिब के कपाट को उत्तराखण्ड सरकार एवं श्री हेमकुण्ट साहिब ट्रस्ट ने 25 मई को खोलने कि तिथि घोषित की है।
हेमकुण्ट साहिब में 12 से 15 फुट बर्फ
Latest Articles
जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करेंः सीएम धामी
हल्द्वानी/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा,...
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...
भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्सव...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

















