काहिरा/यरूशलम। इस्राइल ने गाजा सिटी पर कब्जे की योजना की घोषणा के बाद से हमले तेज कर दिए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में इस्राइली हमले में कम से कम 123 लोग मारे गए हैं। इस्राइली विमानों और टैंकों ने गाजा शहर के पूर्वी इलाकों में रात भर भारी बमबारी की। इसमें जितून और शेजिया इलाकों में कई घर तबाह हो गए। बता दें कि अक्तूबर, 2023 में हमास के हमले के बाद शुरू हुए इस हिंसक संघर्ष में बीते 22 महीने में अब तक 61 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। गोलाबारी के बीच 1.50 लाख से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।
अल-अहली अस्पताल ने बताया कि जितून में एक घर पर हुए हवाई हमले में 12 लोग मारे गए। टैंकों ने दक्षिणी गाजा में खान यूनिस के पूर्व में भी कई घरों को नष्ट कर दिया। फलस्तीनी चिकित्सकों ने बताया कि केंद्र में इस्राइली गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में मदद के लिए आए नौ लोग मारे गए। इस पर इस्राइली सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाजा में हमास की कैद से रिहा हुए 12 बंधकों द्वारा झेली गई क्रूर परिस्थितियों का खुलासा करते हुए एक भयावह रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में अक्तूबर 2023 के संघर्ष के बाद से बंधक बनाए गए पुरुषों व महिलाओं द्वारा झेले जा रहे गंभीर शारीरिक और मानसिक शोषण, भुखमरी और चिकित्सा की कमी का उल्लेख किया गया है।
रिपोर्ट लिखने वाली मंत्रालय के चिकित्सा विभाग की प्रमुख डॉ. हगर मिजराही ने कहा, यह रिपोर्ट पढ़ना बहुत मुश्किल है। यहां जिन बातों का मैं विस्तार से वर्णन कर रही हूं, उससे भी ज्यादा मुश्किल। अपहृत लोगों को भूख, दुर्व्यवहार, मारपीट, गंभीर हिंसा और बांधकर रखने जैसी कई यातनाएं झेलनी पड़ीं। हमास के कब्जे में फंसे बंधकों में से कुछ लोगों की स्वास्थ्य स्थिति बहुत गंभीर है। बचे हुए लोगों ने लगातार यौन उत्पीड़न, अपमान और धमकी का वर्णन किया। एक महिला बंदी ने अपने अपहरणकर्ताओं द्वारा महीनों तक किए गए दुर्व्यवहार के बारे में बताया।
इस्राइली हमले में बीते 24 घंटे में 123 और मौतें, हमास के कब्जे में बंधकों के यौन उत्पीड़न की खबर
Latest Articles
उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक...
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेज विस्तार के साथ देश के प्रमुख उद्योग लीडर्स ने इसे लोकतांत्रिक बनाने और हर नागरिक तक पहुंचाने की...
ईरान पर कभी भी हो सकता है अमेरिका का हमला, ट्रंप ने फिर दी...
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है...
सीएए से जुड़े मामलों पर पांच मई से सुनवाई; स्टालिन के चुनाव को चुनौती...
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (2019) की सांविधानिक वैधता को चुनौती देने वाली आईयूएमएल समेत 200 से ज्यादा याचिकाओं...
जांच से खुलेंगे हादसे के रहस्य?: ‘जल्द जारी की जाएगी रिपोर्ट’, बारामती विमान हादसा...
नई दिल्ली: पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व...
नाबार्ड के आरआईडीएफ फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नाबार्ड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड के...

















